बुधवार, जुलाई 2, 2025
होमKKN Specialविद्या के मंदिर में अंडा से तौबा

विद्या के मंदिर में अंडा से तौबा

Published on

spot_img
Follow Us : Google News WhatsApp

अंडा बटंने लगा तो उमड़ी बच्चो की भीड़, विधालय मे चार सौ थाली फिर भी बच्चे लाते है घर से बर्तन, अंडा के नाम पर दर्जनो बच्चो ने नही किया भोजन 

संतोष कुमार गुप्ता

मीनापुर। राजकीय उत्क्रमित मवि पुरैनिया उत्तरी मे शुक्रवार को दोपहर के एक बजे है। विधालय के बच्चे को पहले से पता है कि सरकार के निर्देशानुसार आज फल और अंडे मिलेंगे। नतिजतन आज अन्य दिनो की तुलना मे बच्चो की तादाद ज्यादा है। विधालय के लिए सबसे बड़ी बात यह है कि यहां छुआछुत ज्यादा है। यहां बच्चो के भोजन के लिए चार सौ से अधिक स्टील की थाली है। वावजूद 80 प्रतिशत बच्चे टिफिन की घंटी बचते ही थाली के लिए घर चले जाते है। एमडीएम के तहत बच्चे भोजन के लिए पक्तिबद्ध है। 270 बच्चे अंडे वाले लाइन मे है। जबकि 51 बच्चे फल वाले लाइन मे है। मेनू के हिसाब से बच्चो मे चावल के साथ आलू व सोयाबीन की सब्जी पड़ोसी जा रही है। जबकि 261 बच्चो मे अंडा व 51 बच्चो मे सेव वितरित किये गये। गुरूवार को 261 बच्चे ही स्कूल आये थे। किंतु शुक्रवार को 321 का आंकड़ा पार कर गया था। छात्र रजनीश,बबलू,गोलू कुमार,रंजन,व बजरंग कुमार अंडे की कतार मे है। वह कहता है कि अंडा से पौष्टिक आहार मिलता है। जबकि मंजित,मनिष कुमार,सुनिता,मनिषा कुमारी व अनिष कुमार कहता है कि वह अंडा कभी नही खाता है। इसलिए सेव खायेंगे।

शुक्रवार को भोजन नही करेंगे एक दर्जन बच्चे

मीड डे मिल के लिए दो कतारे थी। एक अंडा का तो दूसरा फल का.लेकिन एक दर्जन बच्चे पहले ही छट कर दुर खड़े थे। उनका कहना है कि अंडा जिस दिन रहेगा वह दोनो मे से किसी कतार मे नही बैठेंगे। वर्ग छह का कमलेश कुमार राजीव,पंचम का बलजित,सोनू,लड्डू कुमार,गोलू,पूजा,चंदन न सातंवा का विकास का कहना है कि वह आज भोजन नही करेंगे। क्योकि आज के भोजन मे अंडा दिया जा रहा है। विधा के मंदिर मे अंडा ठीक नही होता है। सातवां के सुनिता कुमारी कह रही थी कि आज शुक्रवार को संतोषी माता का दिन है। इसलिए वह बिना खाये ही रहेगी। अनिस कुमार का कहना है कि उसके दरवाजे पर देवता का गहबर है। वह आज भोजन नही करेगा। विधालय मे एचएम राकेश कुमार,शिक्षक प्रभात कुमार रंजन,शशि कुमारी,दिनेश प्रसाद,हरेंद्र प्रसाद,सुजीत कुमार मौजूद थे। एचएम राकेश कुमार ने बताया कि अंडा छह रूपये प्रति पीस खरीदना पड़ा है। सेव भी बहुत महंगा है। वावजूद सरकार प्रति बच्चे पांच रूपये देने की बात कह रही है। हालांकि उनलोगो को इस सम्बध मे कोई चिट्ठी नही मिला है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

Anupama Upcoming Episode : राही की डांस एकेडमी में बाधा बनी ख्याति

स्टार प्लस का पॉपुलर टीवी शो "अनुपमा" हर हफ्ते कुछ ऐसा नया लेकर आता...

हफ्ते में एक बार सुबह पिएं गिलोय का रस, इन 7 बीमारियों से मिलेगी छुट्टी

आयुर्वेद में सदियों से इस्तेमाल हो रही एक औषधि, जिसका नाम है गिलोय (Tinospora...

करीना कपूर के माता-पिता 37 साल बाद फिर साथ रहेंगे रणधीर कपूर और बबिता

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी निजी...

क्या बबीता जी अब कभी नहीं लौटेंगी ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में? मुनमुन दत्ता ने खुद तोड़ी चुप्पी

भारत का सबसे लोकप्रिय कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (TMKOC) इन दिनों...

More like this

अगर रामायण की घटनाएं आज होतीं तो कैसी होती खबरें?

KKN न्यूज ब्यूरो। धार्मिक ग्रंथ रामायण का हर प्रसंग हमें जीवन के महत्वपूर्ण संदेश...

गुरु रविदास: समाज सुधार और आध्यात्मिकता के प्रतीक

KKN न्यूज ब्यूरो। हर साल माघ पूर्णिमा के दिन गुरु रविदास जयंती (Guru Ravidas...

कौन थे कनकलता बरुआ और गुरुजी – “भारत छोड़ो आंदोलन” की अनसुनी दास्तान

8 अगस्त 1942, मुंबई के गोवालिया टैंक मैदान में महात्मा गांधी के 'भारत छोड़ो'...

रेजांगला का युद्ध और चीन की हकीकत

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 1962 के युद्ध की कई बातें है, जिसको समझना जरूरी...

प्रार्थना पर प्रहार क्यों

तेज आवाज की चपेट में है गांव KKN न्यूज ब्यूरो। चार रोज से चल रहा...

महापर्व छठ का खगोलीय महत्व

KKN न्यूज ब्यूरो। लोक आस्था का महापर्व छठ कार्तिक शुक्ल पक्ष के षष्ठी को...

इलाहाबाद क्यों गये थे चन्द्रशेखर आजाद

KKN न्यूज ब्यूरो। बात वर्ष 1920 की है। अंग्रेजो के खिलाफ सड़क पर खुलेआम...

प्लासी में ऐसा क्या हुआ कि भारत को अंग्रेजो का गुलाम होना पड़ा

इन दिनो भारत में आजादी का अमृत महोत्सव चल रहा है। यह बात हम...

फेक न्यूज की पहचान का आसान तरिका

सूचनाएं भ्रामक हो तो गुमराह होना लाजमी हो जाता है। सोशल मीडिया के इस...

इन कारणो से है मुजफ्फरपुर के लीची की विशिष्ट पहचान  

अपनी खास सांस्कृतिक विरासत के लिए दुनिया में विशिष्ट पहचान रखने वाले भारत की...

माउंट एवरेस्ट का एक रोचक रहस्य जो हमसे छिपाया गया

हिमालय पर्वत माला की सबसे उंची चोटी है माउंट एवरेस्ट। इस नाम को लेकर...

फंदा गले में पहन कर भगत सिंह ने मजिस्टेट से क्या कहा

उन्हें यह फ़िक्र है, हरदम… नई तर्ज़-ए-ज़फ़ा क्या है? हमें यह शौक है, देखें…...

यूक्रेन संकट का बुडापेस्ट मेमोरंडम ऑन सिक्योरिटी अश्योरेंस कनेक्शन है क्या

बात 5 दिसंबर 1994 की है। हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में यूक्रेन का भविष्य...

जब देशी रियासत ने विलय से इनकार किया तब आजाद भारत ने लॉच कर दिया था ऑपरेशन पोलो

बात वर्ष 1947 की है। ब्रिटिश हुकूमत भारत को आजाद करने का मन बना...

रूस को परमाणु हथियार लौटाना यूक्रेन की बड़ी भूल साबित हुई

यूक्रेन पर रूसी हमला सिर्फ एक युद्ध नही। बल्कि, अन्तर्राष्ट्रीय समझौता की विश्वसनियता को...
Install App Google News WhatsApp